फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' MP के तीखे बोल, डूब रही कांग्रेस, कैप्टन बचा नहीं पाएंगे

Sun, 17 Apr 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की डूबती नैया को अब कैप्टन भी नहीं बचा सकते। क्योंकि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पंजाब दौरे दौरान स्पष्ट कह दिया है कि कैप्टन एक पार्टी का चेहरा हैं न कि मुख्यमंत्री के दावेदार।
विज्ञापन


रविवार को यहां विश्राम घर में पत्रकारों से बातचीत करते भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई हुई है और कैप्टन द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की हवा उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने निकाल दी। पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए बाहर से बुलाए बड़े-बड़े नेता भी पंजाब में अपनी पार्टी की हालत देख मैदान छोड़कर भागने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा अकाली और कांग्रेस का महज वोट बैंक बनाने के लिए उठाया गया है क्योंकि इस गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी ने मसला अदालत में होने बारे कहकर चुपी साध ली किंतु पंजाब के पक्ष की कोई स्पष्ट बात नहीं कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से बार-बार पंजाब के पानियों के स्पष्टीकरण मांगने वाले अब राहुल गांधी बारी क्यों चुप हो गए। अब क्यों किसी भी अकाली अथवा कांग्रेसी ने राहुल गांधी से पंजाब के पानी बारे क्यों नहीं स्पष्टीकरण मांगा। पंजाब की दोनों प्रमुख पार्टियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा और आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह करने में लगी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के घोटालों की पर्तें अब खुलने लगी हैं जो धीरे-धीरे लोगों के सामने आ रही हैं। इस मौके पर आप नेता जस्सी सेखों, बचन बेदिल, डा.अमनदीप गोसल, अभजिंदर संघा, रणबीर सिंह ढींडसा, महिंदर सिंह सिद्धू, रणबीर सिंह बेनड़ा, गगनदीप सिंह लड्डा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें