फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के विवादित वीडियो पर MP भगवंत मान ने लिया यूटर्न, दी सफाई

Sat, 23 Jul 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संसद के विवादित वीडियो को लेकर चारों तरफ से हमलों में घिरे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने इस पर सफाई दी है। मान ने कहा कि उनका इरादा संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं था। वह सिर्फ लोगों को प्रश्नों के चयन की प्रक्रिया बताना चाहते थे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मान ने कहा कि वह हलके में जाते हैं तो लोग पूछते हैं कि पिछली बार वादा करके गए थे, फिर भी मुद्दा नहीं उठाया। उन्हें जब कहो कि संसद में लकी ड्रॉ होता है तो लोग मानते नहीं हैं। लोगों को यह दिखाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाया था।

वह दिखाना चाहते थे कि प्रश्नकाल के लिए आए 160 प्रश्नों में से सिर्फ बीस को ही चुना गया, बाकी 140 रह गए। जिनमें देश के अहम मुद्दे हो सकते थे। मान ने कहा कि उन्होंने स्पीकर को लिखित रूप से माफीनामा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजाने में बनाई संसद की वीडियो, माफी मांगते हैं

मीडिया से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लिखा है कि अनजाने में उन्होंने संसद में एंट्री की वीडियो बनाई। संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने के बारे में वह सोच भी नहीं सकते। इसके लिए वह बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह भी भरोसा दिलाते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा। मान ने कहा कि पहली बार सांसद बने हैं, नए हैं, ऐेसे में गलती हो जाती है।

उन्होंने अपने फेसबुक वाल से भी वीडियो हटा लिया है। मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। अगर सुरक्षा की इतनी ही चिंता है तो दलितों की सुरक्षा करें। आप से सस्पेंड सांसद हरिंदर खालसा ने स्पीकर से मांग की है कि मान के मुंह से शराब की बदबू आती है, इसलिए उनकी सीट बदली जाए।

इस पर मान ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। स्पीकर जब चाहें रैंडम चेकिंग कर सकती हैं। संसद में लैब है, वहां जांच कराई जा सकती है। खालसा सिर्फ उनकी छवि खराब करने को आरोप लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें