जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गई
- फोटो : amar ujala
सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर से बुधवार को रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचे। बहुड़ा यात्रा के बाद वह दोबारा श्री मंदिर में पहुंचेंगे। बहुड़ा यात्रा 14 जुलाई को होगी।
रथयात्रा के दौरान उत्कल सांस्कृतिक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालु कीर्तन करते रथयात्रा में चल रहे थे। सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा सेक्टर-29, 30, 20, 21, 34, 33, 44, 45, सेक्टर-45, 46 और सेक्टर-47 होते हुए सेक्टर-31 स्थित मंदिर में पूरी हुई।
उत्कल सांस्कृतिक संघ के संयुक्त सचिव बी पात्रा ने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले। उन्होंने बताया कि रथयात्रा के बाद नौ दिन तक मंदिर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।