फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरा से बाहर कंस्ट्रक्शन पर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अवैध निर्माण - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रशासन ने लाल डोरा से बाहर हो रहे अवैध कंस्ट्रक्शन को रोकने और उस पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रशासन पहले सभी गांवों का ग्राउंड लेवल पर सर्वे करवा रहा है। सर्वे के लिए 10 पटवारियों की टीम गांव-गांव जाकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। 10 में से कई पटवारी प्रशासन ने आउटसोर्स पर रखे हैं। चंडीगढ़ में 13 गांव हैं। सभी में लाल डोरे के बाहर जगह-जगह कंस्ट्रक्शन हो रही है। सैकड़ों मकान बन गए हैं। कंस्ट्रक्शन किस स्तर पर कहां तक हो रहे हैं, पटवारियों की टीम फिलहाल यही दर्ज करेगी। पूरे गांवों की जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर प्रशासन अपना अगला कदम तय करेगा। गांव में लोगों ने लाल डोरा से बाहर एग्रीकल्चर लैंड में बड़ी कोठियां खड़ी कर दी हैं। सैकड़ों छोटी इंडस्ट्रियां चल रही हैं। हालत ये है कि लाल डोरा के अंदर आबादी कम है, लेकिन बाहर उससे कहीं ज्यादा है। इसके आशियानों को ढहाना प्रशासन के लिए भी आसान काम नहीं होगा।
विज्ञापन


कोट
लाल डोरा और इसके बाहर के एरिया का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए 10 पटवारी लगाए गए हैं। पटवारियों की रिपोर्ट के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
-अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें