फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन.. 80 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में शहर के स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार शहर के कुल 93 गवर्नमेंट हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पासिंग प्रतिशत 96.6 रहा है। वहीं, 80 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लिए हैं। जबकि 2019-20 में सिर्फ 41 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि सरकारी स्कूलों के दसवीं बोर्ड के प्रदर्शन में पिछले वर्ष के मुकाबले काफी सुधार आया है। पिछले वर्ष 2019-20 में 77.20 प्रतिशत रहा था। इस बार 19.40 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 96.60 प्रतिशत परिणाम रहा है। शहर के 65 सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। यह विभाग के लिए खुशी की बात है। इस बार सरकारी स्कूलों से 11,291 विद्यार्थी दसवीं में अपीयर हुए थे, इनमें 11286 विद्यार्थियों का परिणाम जारी हुआ है। इनमें से 10,905 विद्यार्थी पास हुए हैं।
सरकारी स्कूलों में ये रहे टॉपर
सरकारी स्कूलों में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-33 की श्रेया धार ने 97.6 प्रतिशत, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमएचसी की निधि ने 96.8 प्रतिशत, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 की निधि ने 96.2 प्रतिशत, गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18 में नैंसी सैनी ने 95.8 प्रतिशत और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16डी के तरुण ने 95.2 प्रतिशत अंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें