फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल फेस्टिवल में छाया चंडीगढ़ का ये नौजवान, बेस्ट गजल सिंगर का अवार्ड

Thu, 02 Mar 2017 04:31 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रणवीर कुमार को मिला बेस्ट गजल सिंगर का अवार्ड
विज्ञापन
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चंडीगढ़ के नौजवान को बेस्ट गजल सिंगर का अवार्ड मिला। इन्होंने देश के कई नामी सिंगर्स के साथ काम किया है। इनका नाम है रणवीर कुमार और इन्हें दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट गजल सिंगर इन बॉलीवुड का अवार्ड दिया गया। इस सम्मान समारोह में कई वर्गों में अवार्ड दिए गए। जिसमें बॉलीवुड से कई जानी मानी हस्तियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


जॉनी लीवर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। जिसे उनके बेटे नजीर खान ने लिया। रणवीर कुमार पेशे से गजल सिंगर और म्यूजिक डॉयरेक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के जाने-माने गजल सिंगर जगजीत सिंह, अमाल अहमद, अनुराधा पौडवाल के साथ काम किया है। इनकी दो नई गजल एल्बम ‘माजी’ और ‘इमोशन’ इसी साल बाजार में आ चुकी है।

परिवार का म्यूजिक से रहा नाता
अवार्ड मिलने के बाद रणवीर कुमार ने कहा कि यह मेरे परिवार और शहर के लिए गर्व की बात है। रणवीर के अनुसार म्यूजिक से मेरे परिवार का गहरा नाता रहा है। नाना बलुन राम बांसुरी बजाते थे, जिन्होंने कई नामी घरानों के साथ काम किया है। वहीं बचपन में जगजीत सिंह की गजलें सुनते-सुनते बड़े हुए, इसके बाद उनका यह शौक प्रोफेशन बना गया।
विज्ञापन


इसके बाद म्यूजिक की डिग्री भी ली। रणवीर कुमार ने कहा कि कुछ दिनों बाद चंडीगढ़ में वर्कशॉप आयोजित करेंगे, जिसमें बच्चों को गजल के महत्व के बारे में बताया जाएगा। जिससे वह प्ररेति होकर भविष्य में गजल गायकी को आगे लेकर जाएं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें