फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से अब डेढ़ घंटे मे पहुंचेंगे यमुनानगर

Fri, 12 Feb 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही पंचकूला से यमुनानगर तक की दूरी सिर्फ डेढ़ घंटा में तय हो सकेगी। ऐसा संभव होगा बरवाला-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे से। हरियाणा सरकार की यह परियोजना न सिर्फ पंचकूला के रेजिडेंट्स की स्पीड को बढ़ाएगी, बल्कि इंडस्ट्री और प्रॉपर्टी में भी धूम मचा सकती है।
विज्ञापन


पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 की प्लानिंग जहां हो रही है, यह रोड वहीं से तैयार किया जा रहा है। बरवाला से यमुनानगर को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे 104 किलोमीटर लंबा होगा। इसके लिए पर्यावरण क्लीयरेंस मिल चुकी है और पेड़ कटाने के लिए राशि भी जमा करा दी गई है।

जल्द ही इसे बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फोर लेन वाले इस एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले सभी पुलों को सिक्स लेन बनाने की योजना है। अभी पंचकूला से यमुनानगर तक के सफर में करीब ढाई घंटा लगता है और एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे की रह जाएगी।
विज्ञापन


पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट 2 में कई प्रोजेक्ट
पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट 2 में कई बड़े प्रोजेक्ट आ रहे हैं। इसमें जी ग्रुप, पंचकूला इको सिटी प्रोजेक्ट अहम हैं। अभी यहां प्रापर्टी के रेट काफी किफायती हैं। फिलहाल फ्लैट की कीमत बीस से चालीस लाख और जमीन की कीमत बीस हजार रुपये गज है।

पंचकूला इको सिटी के जनरल मैनेजर राजीव शर्मा ने बताया कि पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट 2 एक स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा। फोर लेन बनने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें