फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 27 Oct 2014 10:42 PM IST
बटाला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन वसूली का विरोध करने पर छह हमलावरों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को हत्या के आरोप में नामजद किया है। साथ ही चार अज्ञात के खिलाफ भी केस किया गया है। मृतक की पहचान पप्पू पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था और लंबे समय ये यहां अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन



पप्पू पटेल की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि कुछ लोगों उसके पति से हर महीने जबरन रुपये वसूलते थे। इस महीने उसके पति ने संबंधित लोगों को रकम देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उन्होंने पप्पू के साथ मारपीट की। बाद में हमलावर उसे घायल अवस्था में घर के दरवाजे के पास छोड़कर फरार हो गए। आखिरकार परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।


इस बीच डॉक्टरों ने पप्पू को अमृतसर रेफर कर दिया, लेकिन अमृतसर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसएचओ सिटी हरित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक पप्पू की पत्नी अंजू देवी के बयान पर सोनू निवासी हरनाम नगर बटाला,रमेश सिंह निवासी तलवंडी भरथ और चार अज्ञात लोगों के समेत 6 लोगाें के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें