फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवसः पाकिस्तान की बौखलाहट के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर पर हुई बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी

Thu, 15 Aug 2019 07:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक तरफ जहां कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान आज काला दिवस मना रहा है वहीं दूसरी ओर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का बड़े ही उल्लास के साथ भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं और माहौल भारत माता के जयकारों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उल्लास से सराबोर है। कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इस बार के समारोह में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
 

 

बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत सरकार के जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को वापस लिए जाने के कदम के विरोध में भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर विरोध स्वरूप ‘काला दिवस’ मनाया। विरोध के प्रतीक के तौर पर देश भर में छतों और गाड़ियों पर काले झंडे लगाए गए। 

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के कदम के विरोध में बुधवार को अपने स्वतंत्रता दिवस को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के तौर पर मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें