चंडीगढ़ प्रशासन वाहनों पर पॉल्यूशन टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। यह टैक्स किस आधार पर और कौन से वाहनों पर लगेगा, अभी यह फाइनल नहीं हो पाया है। वीरवार को होने वाली स्टेट लेवल रोड सेफ्टी काउंसिल की मीटिंग में पॉल्यूशन टैक्स के मुद्दे पर चर्चा होगी।
मीटिंग केमें सदस्य मुद्दे पर अपनी राय देंगे। जिसके बाद टैक्स से जुड़ी चीजें फाइनल होंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी गाड़ियों पर यह टैक्स लग सकता है। मीटिंग में सभी विभाग अपने कार्यों की प्रजेंटेशन देंगे। इस मीटिंग में मुख्य मार्गों के राउंड अबाउट्स पर साइकिल ट्रैक बनाने के सर्वे पर भी चर्चा होगी। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और ट्रैफिक लाइट्स लगाने का मुद्दा भी उठेगा।
मनीमाजरा रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले अंडरपास और ई-चालानिंग को अपडेट करने को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। सेफ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी फॉर स्टूडेंट्स और रेजिडेंशियल एरिया में पार्किंग पॉलिसी पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा भी रोड सेफ्टी से जुड़े मुद्दों को इसमें शामिल किया गया है।