फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सऐप पर ग्रुप बनाने वाले सावधान, हो सकती है जेल

Mon, 18 Jan 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया वाट्सऐप पर ग्रुप बनाने से पहले सावधान हो जाएं, आपके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है और जेल भी जाना पड़ जाए। ऐसा ही हुआ, लुधियाना जिले में मेहरबान के गांव माछिया कलां के एक युवक ने अपने दोस्त की बहन के नाम पर वाट्सऐप ग्रुप बना दिया।
विज्ञापन


ग्रुप में आरोपी ने करीब 90 लोगों को सदस्य भी बना लिया। आरोपी ने ग्रुप और अपने मोबाइल नंबर पर भी दोस्त की बहन के नाम का ही स्टेटस डाला हुआ था। युवती के भाई को मामले के बारे में तब पता चला जब आरोपी ने उसे भी ग्रुप का सदस्य बनाया। युवती के भाई ने उसे मना किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी।

इसके बाद पीड़ित के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव माछियां कलां के रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीस जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप में अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजे जाते थे

पीड़िता के भाई की शिकायत के मुताबिक उसकी सबसे बड़ी बहन सात साल पहले आस्ट्रेलिया चली गई थी जो पिछले साल वापस आई थी। आरोपी अक्सर उसे उसकी बहन के बारे में गलत बातें बोलता था।

जिसका विरोध वह कई बार कर चुका था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। कुछ समय पहले रघुवीर सिंह ने उसकी बहन के नाम पर एक वाट्सऐप ग्रुप बनाकर उसमें 90 लोगों को सदस्य बना लिया। आरोपी ने उसे भी ग्रुप में कुछ समय पहले सदस्य बनाया तो उसे इस बारे में पता चला।

ग्रुप में अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजे जाते थे। जिसके बाद उसने ग्रुप को लेफ्ट कर दिया। आरोपी ने उसे फिर से ग्रुप का सदस्य बना लिया। उसने आरोपी से ग्रुप को बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें