फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: एक किलो चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की ड्रग मनी और गाड़ियां भी बरामद

Sat, 20 Jul 2024 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टे की बड़ी खेप लेकर इनोवा में कुछ लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने रिंग रोड बठिंडा पर नाकाबंदी कर दूसरी तरफ से आ रही इनोवा को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी से एक किलो हेरोइन चिट्टा, ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा पुलिस ने पूर्व सरपंच के सगे भाई समेत तीन लोगों को एक किलो चिट्टे, इनोवा, होंडा सिटी कार और ढाई लाख से अधिक की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह निवासी एसएएस नगर बठिंडा, करणप्रीत सिंह, गणेश सिंह निवासी गांव काठगढ़ जिला फाजिलका के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार मामले के तार जेल में बंद एक आरोपी से जुड़ सकते हैं। ये खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत पहुंची थी।

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टे की बड़ी खेप लेकर इनोवा में कुछ लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने रिंग रोड बठिंडा पर नाकाबंदी कर दूसरी तरफ से आ रही इनोवा को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी से एक किलो हेरोइन चिट्टा, ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी में सवार तरसेम सिंह, करणप्रीत सिंह, गणेश सिंह को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना केनाल में नशा तस्करी का केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी तरसेम सिंह का भाई पूर्व सरपंच

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में शामिल तरसेम सिंह का सगा भाई पूर्व सरपंच है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से नशा तस्करी करता आ रहा था, जिस पर पुलिस पहले से ही नजर रखे हुए थी।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई नशे की खेप

आरोपियों में शामिल करणप्रीत सिंह के तार गणेश सिंह से जुडे़ हुए थे जो आगे पाकिस्तान के नशा तस्करों से जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस खेप को ड्रोन के जरिए गणेश ने ही मंगवाया था। जिस को आगे उसने आरोपी करणप्रीत सिंह और तरसेम के हवाले कर दिया था। सूत्रों के अनुसार आरोपी गणेश पहले भी कई बार नशे की खेप को प्राप्त कर चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें