फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला: आप विधायक के करीबी को अदालत ने भेजा जेल, विजिलेंस के रडार पर अमित रतन का एक और खासमखास

Fri, 24 Feb 2023 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

शुक्रवार को रिशम गर्ग का रिमांड समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 10 मार्च तक जेल भेज दिया। वहीं पता चला है कि विजिलेंस ने आरोपी रिशम गर्ग का अदालत से रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अदालत में आरोपी रिशम गर्ग को पेश करने ले जाते विजिलेंस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की रिमांड पर चल रहे आप विधायक अमित रतन के करीबी रिशम गर्ग को शुक्रवार शाम फिर से अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं अब विजिलेंस अधिकारी आरोपी रिशम गर्ग और आप विधायक अमित रतन की पूछताछ के आधार पर एक और करीबी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रिशम गर्ग का रिमांड समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 10 मार्च तक जेल भेज दिया। वहीं पता चला है कि विजिलेंस ने आरोपी रिशम गर्ग का अदालत से रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आरोपी रिशम गर्ग और आप विधायक अमित रतन से पूछताछ के आधार पर अब विजिलेंस के अधिकारी आप विधायक के एक और करीबी से पूछताछ कर सकते हैं। विधायक के दूसरे करीबी से पूछताछ से पहले सबूतों को जुटाया जा रहा है। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के एसएसपी ने कोई पुष्टि नहीं की। 
विज्ञापन


आप विधायक के जिस दूसरे करीबी से विजिलेंस अधिकारी पूछताछ करने की तैयारी कर रहे है वो पकड़े जा चुके आरोपी रिशम गर्ग की तरह ही आप विधायक का नजदीकी रहा है और 2022 के विधानसभा चुनाव में रिशम और अमित रतन के साथ ही था। बताते चलें कि बठिंडा देहात से आप विधायक अमित रतन के करीबी रिशम गर्ग को गांव घुद्वा की महिला सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद विजिलेंस ने आप विधायक अमित रतन को नामजद कर हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर किया था। गुरुवार को विधायक को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने विधायक को 27 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें