चार सितंबर को पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके की वजह से 24 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी रोमी मट्टू ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के चचेरे भाई पर मामला दर्ज किया था। लंबे समय से फरार चल रहे रोमी मट्टू ने 18 दिन के बाद अपने आपको बटाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे सरेंडर कर दिया।
वहीं कोर्ट ने आरोपी रोमी मट्टू को जेल भेज दिया है। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन का कहना है कि पुलिस की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद रोमी को सरेंडर करना ही पड़ा। सोमवार को बटाला पुलिस बटाला कोर्ट में रोमी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। सोमवार को ही रिमांड मिलने की संभावना है।