फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बास्केटबॉल-दो वर्गों के फाइनल में विवेक हाईस्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 42 में आयोजित सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों को जीतकर विवेक हाईस्कूल की टीमों ने अंडर-12 और 17 आयुवर्ग के फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच के बॉयज अंडर-14 में सेंट कबीर स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने वाईपीएस स्कूल मोहाली को 43 -28 से हराकर जीत दर्ज की। गर्ल्स अंडर-14 में सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ ने जीएनपीएस स्कूल चंडीगढ़ को 46-16 से हराकर जीत दर्ज की।
गर्ल्स अंडर-17 में जीएनपीएस स्कूल चंडीगढ़ ने सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ को 47-34 से हराकर जीत दर्ज की। बॉयज अंडर-12 में विवेक हाई स्कूल मोहाली ने लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली को 19-11 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बॉयज अंडर-12 में वाईपीएस स्कूल, मोहाली ने विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ को 18-4 से हराकर जीत दर्ज की। बॉयज अंडर-17 में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ ने सौपिंस स्कूल चंडीगढ़ को 32-27 से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के आदित्य ने 10 अंक जुटाए, जबकि दूसरी टीम के समर्थ ने 13 अंक अर्जित किए।
बॉयज अंडर-17 में विवेक हाई स्कूल, मोहाली ने वाईपीएस स्कूल मोहाली को 46-42 से हराकर जीत दर्ज की। गर्ल्स अंडर-17 में के.वी. हाई ग्राउंड, चंडीगढ़ ने लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली को 24-14 से हराकर जीत दर्ज की। गर्ल्स अंडर-14 में लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को 25-13 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें