फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहित मंदेरणा ने छोड़ा पीयू बचाओ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में प्रदर्शन के बाद अब पीयू कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के संयुक्त सचिव मोहित मंदेरणा ने पीयू बचाओ मोर्चा से अलग होने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा 3 नवंबर को विश्वविद्यालय के सीनेट-सिंडिकेट चुनाव की बहाली के उद्देश्य से बना था और इसे एक गैर-राजनीतिक, छात्र-निर्मित अभियान के रूप में शुरू किया गया था लेकिन बीते दिनों कुछ लोगों ने मोर्चे को धर्म और क्षेत्रवाद की दिशा में मोड़ दिया जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के छात्रों के भाईचारे पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

मोहित ने कहा कि आरएसएस-बीजेपी की तरह नफरत की राजनीति का छोटा रूप अब पीयू में देखने को मिला है, जिससे वह पूरी तरह असहमत हैं। इसी कारण उन्होंने मोर्चा छोड़ने का फैसला लिया। उनके इस कदम को कई छात्रों का समर्थन मिला है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी एक राज्य या धर्म का नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों का है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में नफरत फैलाने वाले नारे, पोस्टर या गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें