फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र हो गई 70 पार, फिर भी जज्बा बरकरार, खेल की दुनिया में जीत रहे मेडल

Thu, 05 Oct 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एथलीट मदन लाल चितकारा
विज्ञापन
जवानी में कभी दौड़ कर नहीं देखा, किसी खेल में हिस्सा नहीं लिया। रिटायरमेंट के बाद इच्छा जगी तो एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ते हुए मेडल जीत रहे हैं। इससे जहां खुद को फिट रखते हैं, साथ ही युवाओं को खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मैदान पर पहुंचते ही खासकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए इनमें जीत और मेडल की भूख बढ़ जाती है। रिटायरमेंट के बाद उम्र के इस पड़ाव में इनकी दमखम देख अन्य लोग प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


लोगों का मानना है कि जिस इंसान ने जवानी में कभी खेल में रुचि नहीं दिखाई, वह अब मेडल जीत रहा है। यह उपलब्धि उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। अमर उजाला की ओर से शुरू की गई ऐसे ही लोगों पर सीरीज पर आज हम मदनलाल चितकारा के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद वेटरंस खेलों के जरिए खुद को चुस्त रखते हैं। वे वेटरंस की श्रेणी में पांच किमी की दौड़, पांच किमी वॉक, 10 किमी दौड़ और 20 किमी वॉक इवेंट में हिस्सा लेते हैं।

नाम मदन लाल चितकारा, उम्र 79, एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद दोस्त के साथ एथलेटिक्स स्टेडियम में सैर करने पहुंचे। वहां अपने दोस्तों को ट्रैक पर दौड़ते और अन्य इवेंट में हिस्सा लेते देख इन्हें भी खेलों में खुद को फिट रखने की इच्छा जगी। साल 1999 में वॉक इवेंट में हिस्सा लेकर प्राइज क्या जीता। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। देश-विदेश में वेटरंस खेलों के विभिन्न इवेंटों में हिस्सा लेकर 60 से अधिक  मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


युवाओं को कर रहे प्रोत्साहित
थाईलैंड में 2010 में मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच किमी वॉक में गोल्ड जीतने वाले मदन लाल भले ही जवानी में किसी खेल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन आज वह बच्चों को स्कूल लेवल से ही खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें