फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को मिले दो लैपटॉप, लौटा कर पेश की मिसाल

Sat, 02 Jul 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
करीब एक लाख रुपये के दो लैपटॉप वापस कर ट्रक ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक मोहाली निवासी महबूब खान ड्राइवर को ट्रिब्यून चौक पर लावारिस हालात में एक बैग मिला था। बुधवार देर रात करीब एक बजे पंचकूला निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे थे। चौक पर उतर कर उन्होंने ऑटो लिया और पंचूकला घर पहुंच गए। घर पहुंचकर पता चला कि उनके तीन में से एक बैग कहीं छूट गया है। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 31 में शिकायत दी कि उनका एक बैग ट्रिब्यून चौक पर ही छूट गया।
विज्ञापन


बैग में दो लैपटॉप और अन्य सामान था। पुलिस ने शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अशोक कुमार की पत्नी सुदर्शना ने बताया कि वीरवार शाम को करीब 6 बजे मोहाली से फोन आया। फोन पर महबूब खान ने बताया कि उनका बैग उसके पास है, जिसमें दो लैपटॉप हैं। इसके बाद अशोक कुमार पुलिस को साथ लेकर गए और महबूब से बैग लेकर आए। महबूब ने बताया कि रात को वह अपने ट्रक में दूध की सप्लाई लेकर जा रहा था। तभी उसने चौक पर लावारिस बैग देखा। बैग उसने अपने पास रख लिया और किसी तरह मालिक का नबंर ढूंढ कर फोन कर बैग वापस दिया। अशोक कुमार का कहना है कि वह आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। दोनों लैपटॉप में कंपनी का काफी अहम डाटा था। अगर वह लैपटॉप न मिलते तो उनकी नौकरी भी जा सकती थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें