फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को मिला नया राज्यपाल: बनवारी लाल पुरोहित को मिली जिम्मेदारी, चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे

Fri, 27 Aug 2021 05:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

81 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित का वर्ष 1977 में राजनीति में पदार्पण हुआ। 1978 में विदर्भ आंदोलन समिति के टिकट पर पूर्व नागपुर से विधानसभा चुनाव जीते।
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनवारी लाल पुरोहित को शुक्रवार को पंजाब का राज्यपाल व चंडीगढ़ का नया प्रशासक नियुक्त किया है। बनवारी लाल पुरोहित वर्तमान में तमिलनाडु में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आदेश के अनुसार पंजाब राज्यपाल का दफ्तर सभी औपचारिक व्यवस्था बनाएगा।

विज्ञापन


81 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित का वर्ष 1977 में राजनीति में पदार्पण हुआ। 1978 में विदर्भ आंदोलन समिति के टिकट पर पूर्व नागपुर से विधानसभा चुनाव जीते। 1980 में दक्षिण नागपुर से कांग्रेस के विधायक बने। 1982 में नगर विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 

1984 व 1989 में कांग्रेस के टिकट पर नागपुर-कामठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। राम मंदिर मुद्दे पर 1991 में कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए। 1996 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। राजनीति के अलावा बनवारी लाल पुरोहित सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन


जनवरी 2016 में असम का राज्यपाल और 6 अक्तूबर 2017 में उन्हें तमिलनाडू का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बता दें कि वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो चुका है। वह पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें