फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर बैंक हड़ताल, करोड़ों के चेक क्लियरेंस रुके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने की मांग के साथ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने मंगलावार को हड़ताल की। चंडीगढ़ में इसका व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल करने वालों का दावा है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इस दौरान करोड़ों रुपये के चेक क्लीयरेंस नहीं हो पाए।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश था सोमवार को 26 जनवरी का राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण भी बैंक बंद रहे। अब मंगलवार को हड़ताल की वजह से बैंक बंद होने लगातार चार दिन कार्य प्रभावित हो गया। हालांकि तीन दिन से बैंक खुलने का इंतजार करने वाले सैकड़ों खाताधारक बड़ी संख्या में लोग बैंक शाखाओं में जरूरी काम के लिए पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

चंडीगढ़ में सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ साथ कई निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू करने की मांग की।
विज्ञापन



पांच दिन कार्य करने की मांग लंबे से हो रही
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के नेताओं ने कहा कि बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से लंबित है। मार्च 2024 में वेतन संशोधन वार्ताओं के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूनियनों के बीच इस विषय पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी थी। अब तक न तो सरकार की स्वीकृति मिली और न ही कोई औपचारिक अधिसूचना जारी की गई। इसी लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

नेताओं ने बताया कि बैंक कर्मचारी वर्तमान में भारी कार्य दबाव, लंबे कार्य घंटे और छुट्टियों तथा सप्ताहांत में बार बार ड्यूटी से जूझ रहे हैं। बैंकिंग प्रणाली के तेजी से डिजिटल होने के बावजूद छह दिवसीय कार्य सप्ताह लागू रहना अव्यावहारिक है और इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। आंदोलन में प्रियव्रत, इकबाल माल्ही, जगदीश राय, ऋषि उपाध्याय, पंकज शर्मा, सचिन कटियार, बिनय सिन्हा, संजय महाजन, मुकेश कुमार, क्रांति, कौशल, गुरबक्श सिंह, शीना हूडा, मंजू शर्मा, प्रेम पवार, विनय कुमार, जसबीर सिंह, गौरव शर्मा, वालिया सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें