फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद के भूंदड़ और कांग्रेस की अंबिका निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा

Fri, 03 Jun 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बलविंदर सिंह भूंदड़ और अंबिका सोनी राज्यसभा पहुंचे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शिअद के बलविंदर सिंह भूंदड़ और कांग्रेस की अंबिका सोनी एकबार फिर पंजाब से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। वर्तमान में दोनों ही नेता इन सीटों पर काबिज हैं और उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एकबार फिर वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। हालांकि इन दोनों सीटों के लिए दोनों का चुना जाना तय था, क्योंकि किसी तीसरे उम्मीदवार ने नामांकन ही नहीं भरा था।
विज्ञापन


एक जून को दोनों के नामांकन सही पाए जाने और तीन जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन का समय बीत जाने के बाद किसी तरह के चुनाव की संभावनाएं समाप्त हो गईं। विधानसभा की सचिव और रिटर्निंग अफसर ने इन दोनों सीटों पर भूंदड़ और अंबिका के विजयी होने की घोषणा की।

अंबिका सोनी ने पांचवीं बार राज्यसभा में कदम रखा है। 13 नवंबर 1942 को लाहौर में जन्मी अंबिका सोनी 1976 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं। जनवरी 2000 में वह फिर राज्यसभा में पहुंचीं, लेकिन 10 जून 2004 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 29 जनवरी 2006 को वह तीसरी बार और जुलाई 2010 में चौथी बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
विज्ञापन


मानसा के भूंदड़ गांव में 20 सितंबर 1944 को जन्मे बलविंदर सिंह भूंदड़ के पास भी राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। 1998 में पहली बार राज्यसभा का सदस्य चुने जाने से पहले उन्होंने पंजाब में कई मंत्री पदों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। 2010 में एकबार फिर राज्यसभा के सदस्य के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें