फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राजोआणा ने श्री अकाल तख्त साहिब को लिखी चिट्ठी, कहा- सजा माफी की अपील वापस ले एसजीपीसी

Tue, 07 Nov 2023 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

चिट्ठी में राजोआणा ने लिखा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तबदील करने के लिए एसजीपीसी की ओर से अपील को दायर किए 12 साल हो गए हैं। इस दौरान अपील पर फैसला जल्द आए, इसके लिए कई बार उसने जेल में भूख हड़ताल की। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की।
विज्ञापन
बलवंत सिंह राजोआणा। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को चिट्ठी लिखकर एसजीपीसी की ओर से सजा माफी की अपील पर अब तक कोई फैसला न होने पर रोष व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


राजोआणा ने जत्थेदार से एसजीपीसी की ओर से राष्ट्रपति को भेजी गई अपील को तुरंत वापस लेने का आदेश जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में राजोआणा ने जेल में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। चिट्ठी में राजोआणा ने लिखा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तबदील करने के लिए एसजीपीसी की ओर से अपील को दायर किए 12 साल हो गए हैं।

इस दौरान अपील पर फैसला जल्द आए, इसके लिए कई बार उसने जेल में भूख हड़ताल की। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की लेकिन अपील पर अभी तक कोई फैसला नहीं आ सका। उसने कहा है कि अपील वापस लेने की सारी प्रक्रिया सात से 10 दिनों के अंदर पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें