फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर बिके पांच हजार बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बकरीद के त्योहार को लेकर रविवार को मनीमाजरा और आसपास के इलाकों में दिनभर बकरों की खरीद-फरोख्त जारी रही। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरों के साथ जरूरत के अन्य सामानों की खरीदारी में मशगूल रहे। आम तौर पर पांच हजार से आठ हजार रुपये तक में बिकने वाले बकरे रविवार को 15 हजार तक में बिके। इलाके के आधा दर्जन लोगों ने 40 हजार से लेकर 55 हजार रुपये तक बकरे खरीदे। इस बार बकरीद पर अकेले मनीमाजरा और आसपास के इलाकों में पांच हजार से अधिक बकरे बिके। मोसिन सलमानी ने बताया कि ईद से दो दिन पहले शनिवार को मौलीजागरां में सौ से अधिक बकरे बिके जबकि रविवार को मंडी में बकरा खरीदने वालों की काफी भीड़ जुटी। इस बकरीद पर मनीमाजरा और मौलीजागरां में पांच हजार से अधिक बकरे बिके। बकरों की कीमत 15 हजार से 55 हजार तक रही। मजहूर अहमद उर्फ झूल ने बताया कि उन्होंने मौली गांव के महबूब प्रधान से 85 किलो का बकरा 51 हजार रुपये में खरीदा जबकि मनीमाजरा के मोहम्मद शकील ने हिमाचल से आए 95 किलो के बकरे को 50 हजार में खरीदा। वहीं मनीमाजरा के दिलशाद खान ने 80 किलो के बकरे को 50 हजार रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

एक लाख आठ हजार रुपये में बिके दो बकरे
मनीमाजरा। हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर से आए व्यापारी वासु ने मनीमाजरा मंडी में दो बकरे एक लाख आठ हजार रुपये में बेचे। उन्होंने बताया कि यह दोनों बकरे गद्दी बकरे हैं जो कुर्बानी के लिए उत्तम माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें