फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली रेट बढ़े तो आंदोलन करेगी कांग्रेसः बाजवा

Fri, 23 May 2014 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने बिजली दरों में 12 फीसदी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का लोगों, खासकर इंडस्ट्री पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हैरानी जताई कि पीएसपीसीएल बीते दो साल से मुनाफे में है। लोग इस बढ़ोतरी को सहन नहीं करेंगे। बाजवा ने सरकार से मांग की कि पॉवरकॉम के इस कदम को रोके। हर साल बिजली रेटों में बढ़ोतरी की इजाजत नहीं दी जा सकती।

बाजवा ने कहा कि एसोचैम की स्टडी से साफ है कि पंजाब में इंडस्ट्री की हालत की कितनी खराब और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल केदावों से उलट है। पंजाब में आने वाले नए निवेश रुक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइपलाइन में पड़े प्रोजेक्ट्स की लागत 47 फीसदी तक बढ़ गई है। पिछले साल 70 फीसदी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु नहीं हो सका। इस घाटे को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पहले ही लाखों युवा बेरोजगार हो चुके हैं, कोई नए रोजगार पैदा नहीं हुए। इन हालातों ने सामाजिक स्तर पर गिरावट पैदा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें