फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर्व मनाने के लिए सिख यात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना

Wed, 13 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सिख यात्रियों का जत्था - फोटो : file
विज्ञापन
बैसाखी पर्व मनाने के लिए सिख यात्रियों का जत्था आज अटारी स्टेशन से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना हुआ। ननकाना साहिब सिख यात्री जत्था के प्रधान स्वर्ण सिंह गिल और चेयरमैन जत्थेदार प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल का बैसाखी पर्व मनाने के बाद जत्था 16 को गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंचेगा। उसके बाद 17 अप्रैल को गुरुद्वारा सच्चा सौदा के दर्शन के बाद 18 को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में पहुंचेगा।
विज्ञापन


19 को एमनाबाद में गुरुद्वारा रोड़ी साहिब और करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करेगा। 20 अप्रैल को अन्य गुरुद्वारों के दर्शन कर 21 को भारत लौटेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें