फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बैंस बंधु गिरफ्तार, पुलिस से झड़प

Sat, 18 Apr 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंस बंधुओं की टीम इंसाफ ने सरकार को चकमा देने के लिए तीन दिन पहले ही सत्याग्रह शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बैंस बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बैंस समर्थकों और पुलिस अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आंदोलन की शुरुआत करने बैंस समर्थक खुफिया तरीके से गांव चुहड़वाल में रेत के खड्ड पर पहुंचे। वहां पर समर्थकों ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में रेत माफिया की ओर से किनारों पर रखी रेत को ट्रालियों में भरना शुरू कर दिया। समर्थकों ने डेढ़ घंटे में 12 ट्रालियों में रेत भर दी।

जब तक पुलिस को इसकी सूचना मिली तब तक टीम इंसाफ कई ट्रालियों में रेत भर चुकी थी। तीन एडीसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे तक पुलिस और बैंस समर्थकों में बहस और धक्का-मुक्की तक हुई। आखिरकार पुलिस ने विधायक सिमरजीत बैंस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने विधायक बलविंदर सिंह बैंस को होटल नागपाल के बाहर से काबू किया। इस होटल में बैंस बंधुओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके सत्याग्रह का ऐलान करना था, लेकिन प्रशासन के दबाव में होटल प्रबंधकों ने कांफ्रेंस आयोजित कराने से इनकार कर दिया। होटल के बाहर ही बलविंदर बैंस ने ऐलान किया कि सत्याग्रह बीस अप्रैल के बजाय 17 यानी शुक्रवार से ही शुरू किया जा रहा है।

वो रेत भरते रहे, पुलिस देखती रही
पहले संबंधित थाने मेहरबान के प्रभारी राजवंत सिंह एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। समर्थकों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह मूक दर्शक बन कर सारा खेल देखते रहे। इसके बाद एडीसीपी मुखविंदर सिंह एवं सतबीर अटवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बैंस को रेत भरने से मना किया। इस पर बैंस ने ट्रैक्टर आगे ले जाने की बात की। पुलिस ने बैंस के ट्रैक्टर की हवा निकाल दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें