फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ समेत देश के 10 एयरपोर्ट पर हैंडबैग में नहीं लगेगा बैगेज टैग

Mon, 11 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़, पुणे और रांची एयरपोर्ट सहित देश के 10 और एयरपोर्ट पर जल्द ही घरेलू यात्रियों के हैंड बैग्स पर बैगेज टैग नहीं लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में देश में कुल 17 एयरपोर्ट स्टैंप फ्री है। इनमें  से चार ने शनिवार को ही इस प्रोटोकॉल को अपने यहां लागू किया है।
विज्ञापन


देश में 59 एयरपोर्ट की आतंकवादियों और सुरक्षा खतरों से रक्षा करने वाला केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जल्द ही इस नए प्रणाली के लिए अमृतसर, चंडीगढ़, वाराणसी, उदयपुर, डिब्रूगढ़, नागपुर, मंगलूरू, त्रिची, पुणे और रांची में ट्रायल शुरू करेगा।

सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि हम लोग 10 और एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू कर रहे हैं। जैसे ही ट्रायल सफल होगा, हम इन एयरपोर्ट को इस महीने के अंत में या शुरुआत में स्टैंप फ्री हैंड बैग के तहत ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें