छतबीर में एकलौती जेब्रा का सांप ने डंसा
छतबीड़ जू की एक मात्र मादा जेब्रा सस्मिता की सांप के डंसने से मौत हो गई। छतबीड़ जू प्रबंधन के अनुसार जेब्रा की मौत रविवार शाम पांच बजे हुई। जब जू के कुछ कर्मचारियों ने देखा कि जेब्रा में कोई हलचल नहीं हो रही है। ऐसे में जब उसका आर्ब्जवेशन छतबीड़ की टीम ने किया तो पता चला कि उसके बाएं अंग में जहर फैल चुका है। ध्यान रहे कि रसेल वाइपर ऐसा सांप है जिसके डंसने के आधे घंटे के भीतर ही मौत हो जाती है।
छतबीड़ के डाक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मादा जेब्रा की मौत पेट के पिछले हिस्से में सांप रसेल वाइपर के डेंसने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि जेबरा के लिवर में जहर फैल गया और यह पूरी तरह से लाल हो गया था। छतबीड़ जू प्रबंधन के अनुसार जेब्रा सस्मिता को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। डा. आशीष ने बताया कि फिर भी नियमानुसार जेब्रा के आंतरिक आर्गन देखने के बाद सैंपल लुधियाना भेज दिया गया है।