किक्रेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन की टीम सुपर ओवर में अपना मैच जीतकर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची गई है। आरएमवी क्लब मनीमाजरा व चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन की ओर से सुभाष नगर के मैदान में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। आरएमवी क्लब के राहुल, विनोद, मिक्की तथा चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने बताया की रविवार शाम को चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन और अजय इलेवन की टीम का मैच हुआ। इसमें अजय इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर मे 7 विकेट खोकर 62 रन बनाए। इसके बाद एसोसिएशन की टीम ने भी 4 विकेट खोकर आठ ओवर में 62 रन बनाए। जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया।
मैच ड्रॉ होने के कारण सोमवार को सुबह छह बजे दोनों टीम के बीच सुपर ओवर करवाकर मुकाबला कराया गया। इसमें एसोसिएशन की टीम ने पहले खेलते हुए 11 रन बनाए। लेकिन अजय इलेवन की टीम कोई भी रन नहीं बना पाई और उसके दोनों विकेट भी गिर गए। एसोसिएशन टीम के कप्तान प्रिंस ने बताया कि उनकी टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी कैड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में 28 रन बनाए। उसके बाद सुपर ओवर में 5 रन बनाकर विरोधी टीम के दोनों विकेट भी चटकाए।