फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू उत्पादकों को बादल सरकार की बड़ी राहत

Thu, 09 Apr 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आलू उत्पादकों के लिए कई रियायतों का ऐलान किया है। सीएम ने मार्कफेड और मंडी बोर्ड को किसानों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्कफेड को आलू खरीद कर देश के दूसरे हिस्सों में सप्लाई करने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही ऐलान किया कि दूसरे राज्यों में आलू भेजने पर सरकार द्वारा मार्कफेड को दो सौ रुपये प्रति क्विंटल माल भाड़ा सब्सिडी दी जाएगी। जबकि देश के अन्य हिस्सों में आलू भेजने पर पचास रुपये प्रति क्विंटल माल भाड़ा सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

मार्केट फीस और आरडीएफ घटी

सीएम ने तीस अप्रैल 2015 तक मार्केट फीस और ग्रामीण विकास फीस दो फीसदी से घटा कर .25 प्रतिशत करने को मंजूरी दी। इस समय के दौरान आलू की फसल की उठाई केलिए एक प्रतिशत की दर से कमीशन एजेंटों से कमीशन लिया जाएगा।

सीएम ने विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के दौरान खाने में आलू का प्रयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही मिड-डे मील स्कीम में आलू का अधिक प्रयोग करने को कहा। इस स्कीम के तहत 16 लाख स्कूली बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाता है।

बैठक में खेतीमंत्री तोता सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुरेश कुमार, विशेष सचिव एएस बैंस, एमडी मार्कफेड गुरकीरत किरपाल सिंह, मंडी बोर्ड सेक्रेटरी दीप इंदर सिंह और खेतीबाड़ी कमिश्नर बीएस सिद्धू भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें