फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल परिवार ने ठेकों की कमाई से भरे अपने घर : सिद्धू

Mon, 30 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोेटो
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पुरानी दाना मंडी में कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में चुनावी रैली की। इस दौरान सिद्धू ने जहां बादल परिवार और बिक्रम मजीठिया पर निशाने साधे, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि आज वह बादलों के जिले में उनके कच्चे चिट्ठे खोलने आए हैं। राज्य नहीं सेवा का नारा देने वाली इस सरकार ने सिर्फ दस प्रतिशत सेवा और 90 प्रतिशत मेवा खाया है। यह चुनाव गरीब की रोटी की जंग है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के बारह हजार गांवों में बारह हजार ठेके हैं, इनकी आमदनी सिर्फ पांच हजार करोड़ है। जबकि तमिलनाडु में छह हजार ठेके हैं और आमदनी 32 हजार करोड़ है। दोनों सूबे के करों में अंतर का कारण बादल परिवार है क्योंकि इन्होंने ठेकों की कमाई से अपने घर भर लिए हैं। मजीठिया चिट्टे और रेत-बजरी से कमाई कर घर भर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल पंजाबियों को रिमोट की तरह चलाना चाहते हैं'

सिद्धू और कैप्टन
अगर इन सबका हिसाब लगाया जाए तो दस वर्षों में बादलों ने चार करोड़ रुपये का कर एकत्र किया है। दस साल में बादलों की बसों की संख्या 50 से 650 हो गई है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों की गिनती छह से 36 हो गई है। रोडवेज घाटे में जा रही है।
 
केजरीवाल पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाबियों को रिमोट की तरह चलाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि पंजाब में उनके सभी विधायक उनके इशारे पर चलें।उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दो-दो करोड़ में टिकटें बेची हैं।

पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि गिद्दड़बाहा की धरती ने उन्हें चार बार विधायक बनाया है। अब इस मान के राजा वड़िंग भी हकदार हैं। रैली को राजा वड़िंग, गायक बब्बू मान, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह ने भी संबोधित किया।
 
राजा वड़िंग मेरे छोटे भाई : बब्बू मान
राजा वड़िंग की चुनावी रैली में पहुंचे पंजाबी गायक बब्बू मान ने कहा कि वह रैली में कलाकार या गायक के तौर पर नहीं आए हैं बल्कि राजा वड़िंग उनके छोटे भाई की तरह हैं। वह दिल से उनकी मदद करने और समर्थन देने रैली में पहुंचे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें