मौसम के मिजाज में बदलाव का सीधा असर फ्लाइट्स के किराए पर पड़ रहा है। मौसम खुलते ही मुंबई और बंगलूरू की विमान सेवाओं के किराए में उछाल आया है, जबकि नई दिल्ली की विमान सेवाएं पहले के मुकाबले तीस फीसदी तक सस्ती हो चुकी हैं।
चंडीगढ़ से नई दिल्ली का किराया पांच हजार रुपये से छह हजार रुपये तक है। नई दिल्ली में कोहरे की वजह से उड़ान में अनिश्चितता रहती है। इसलिए किराया भी कम है। वहीं, चंडीगढ़ से बंगलूरू और मुंबई के लिए किराया नौ हजार से 12 हजार रुपये तक है।
चंडीगढ़ से मुंबई
एयर इंडिया.........8472 रुपये
इंडिगो..................9262 रुपये
जेट एयरवेज.........14440 रुपये
गो एयर.........9469 रुपये
स्पाइस जेट.........9206 रुपये
चंडीगढ़ से नई दिल्ली
जेट एयरवेज.........5194 रुपये
स्पाइसजेट.........5661 रुपये
एयर इंडिया.........5923 रुपये
चंडीगढ़ से बंगलूरू
जेट एयरवेज.........10555 रुपये
एयर एशिया.........10531 रुपये
इंडिगो..................10840 रुपये
एयर इंडिया.........13315 रुपये
गो एयर.........14493 रुपये