फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हाल बेहाल, मंडी में न पानी न शेड

Wed, 30 Apr 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में तापमान 40 डिग्री और सेक्टर-39 की अनाज मंडी से पानी गायब। इसमें पिछले 10 अप्रैल से ही गेहूं आना शुरू हो गया है। हर दिन हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही है। लाखों रुपये मार्केट कमेटी को मार्केट फीस भी मिल रही है लेकिन सुविधा नदारत।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए भी हो रहा है कि अनाज मंडी विकसित हुआ नहीं है। सब्जी मंडी की जगह में किसानों के साथ कारोबार चल रही है। सब्जी मंडी के लिए बने शेड भी गंदगी के ढेर में बदल गया है।
 
चंडीगढ़ के गांव के अलावा आसपास के इलाकों जिसमें मोहाली, मलोमाजरा, संत माजरा, तिरा, तोगा, पड़ोल, चाड़ माजरा,  सनारीवाला, स्यूंक आदि से किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं भरकर मंडी में पहुंच रहे हैं। तपती गरमी में परेशानी का आलम यह है कि न तो किसानों के लिए शेड है न पानी पीने की व्यवस्था।
विज्ञापन


शौचालय के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। जबकि लाखों रुपये मार्केट कमेटी मंडी से मार्केट फीस वसूल कर रही है। मोहाली के किसान हरमीत सिंह गुडाना, खुडा लहोरा के छोटा सिंह, गुरबख्श सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि ऐसी स्थिति तो हमारे लिए सजा से कम नहीं है।
विज्ञापन


आढ़तियों ने अपने टेंट लगा रखे हैं
किसानों और मजदूरों के लिए आढ़ती ने टेंट अपने खर्च पर लगाया है। आढ़ती रामलोक शर्मा का कहना है कि गरमी काफी है लेकिन सुविधा कुछ भी नहीं है।

हड्डा रोड़ी का दुर्गंध
अनाज मंडी में हर प्रकार की असुविधा तो है ही साथ ही हड्डा रोड़ी का दुर्गंध भी लोगों को परेशान कर रही है। अधिकारी इस पर सुनने को तैयार नहीं हैं।

कोट...
मार्केट कमेटी ने पीने के पानी का इंतजाम किया है। फर्स्ट एड का भी इंतजाम है। पानी का टैंकर का इंतजाम किया गया है। पानी के लिए कोई परेशानी नहीं है।
रजिंदर कुमार, सचिव मार्केट कमेटी, सेक्टर-26
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें