फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की से दोस्त ने झांका तो दिखा ऐसा मंजर, पैरो तले खिसक गई जमीन, इस हाल में मिला बीटेक छात्र

Mon, 09 Sep 2019 06:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

  • दो पेपर में री-अपीयर आने से मानसिक रूप से था परेशान।
  • हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर का रहने वाला था छात्र।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी यूनिवर्सिटी के बंदा सिंह बहादुर ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार को बीटेक के एक स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक छात्र हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर का रहने वाला था। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसके परिजनों के पटियाला पहुंचने का इंतजार कर रही थी। पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी संबंधित थाना अर्बन इस्टेट के इंचार्ज हैरी बोपाराय ने बताया कि आदर्श सुमन (22) पुत्र सतीश कुमार ने सोमवार सुबह पंजाबी यूनिवर्सिटी के बंदा सिंह बहादुर हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई। 

काफी देर तक आदर्श सुमन के बाहर न निकलने पर उसके एक दोस्त ने कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आदर्श फंदे से झूल रहा था। पुलिस के मुताबिक आदर्श सुमन साल 2015 से पीयू में बीटेक कर रहा था। इस साल उसका कोर्स पूरा हो गया था। दो एग्जाम में री-अपीयर होने के कारण वह फिलहाल पीयू में ही था। 
विज्ञापन


दोस्तों के मुताबिक री-अपीयर होने के कारण आदर्श सुमन मानसिक तौर पर परेशान भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान पर ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक आदर्श के पिता सतीश कुमार सरकारी नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें