फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के 'स्वच्छ चंडीगढ़ अभियान' में सेल्फी भेजें सम्मान पाएं, 30 सितबंर है आखिरी तारीख

Mon, 09 Sep 2019 01:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम 11 सितंबर से ‘स्वच्छ चंडीगढ़’ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें लोगों को कपड़े के थैले में सामान लेते हुए सेल्फी लेकर नगर निगम के ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में सबसे बेहतर चुने जाने वाले 10 लोगों को नगर निगम की ओर से 2 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। 11 सितंबर को ही निगम ‘स्वच्छ सीएचडी’ नाम से ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज, यू ट्यूब चैनल व अलग से व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 11 सितंबर से देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलेगा। नगर निगम चंडीगढ़ इसी दिन ‘स्वच्छ चंडीगढ़’ अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत निगम स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू करेगा। इसमें कपड़े के थैले में सामान लेते हुए सेल्फी प्रतियोगिता सहित फोटोग्राफी, स्लोगन प्रतियोगिता भी शामिल होगी।

इन प्रतियोगिताओं में लोगों की सहभागिता के लिए नगर निगम ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल व अलग से व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा, जिस पर लोग अपने वीडियो, फोटो व स्लोगन भेज सकते हैं। 2 अक्तूबर को नगर निगम की ओर से सर्वश्रेष्ठ लोगों को मंच से सम्मानित किया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जोड़ने के लिए कुछ मनोरंजक कार्य कराते रहना चाहिए। इससे लोग उत्साह के साथ आगे आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें