फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

Thu, 30 Oct 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज मोहाली जाने के लिए ऑटो और बसें नहीं मिलेंगी। ऑटो हड़ताल पर हैं और वे बसों को मोहाली में घुसने नहीं देंगे। एक नवंबर से डीजल ऑटो चंडीगढ़ में दाखिल न होने देने के चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले के विरोध में जिले के ऑटो चालक संघर्ष की राह पर आ गए हैं।
विज्ञापन


आटो चालकों के एक ग्रुप ने वीरवार को फेज-6 बैरियर पर ही सीटीयू की बसों को रोकने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरे ग्रुप ने फेज-8 दशहरा ग्राउंड में ऑटो चालकों की एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें संघर्ष की अगली रूपरेखा तय की जाएगी।

यूनियन के नेताओं का कहना है कि अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी तो वह फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। ट्राइसिटी में आठ हजार के करीब डीजल ऑटो रोजाना चलते हैं। इन पर ट्राइसिटी के करीब अस्सी हजार लोग निर्भर हैं। इनमें अधिकतर विभिन्न विभागों में काम करने वाले मुलाजिम व स्कूलों के बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली आटो चालक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान कमलकांत ने बताया कि उन्होंने सभी ऑटो चालकों को फेज-6 स्थित बैरियर पर नौ बजे इकट्ठे होने के लिए कहा है। इसके बाद सीटीयू की बसों को रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला नहीं बदला तो ऑटो चालक पक्की हड़ताल पर जाने का फैसला भी ले सकते हैं। दूसरी तरफ शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर ऑटो स्टैंड के बैनर तले आने वाली यूनियनों ने फेज-8 दशहरा ग्राउंड में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


यूनियन के नेताओं का कहना है कि इस पर चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले पर योजना बनाई जाएगी, जिसके बाद संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें