इस वर्ष शादी के 103 दिन मुहूर्त हैं। सबसे कम दिसंबर में चार दिन और सबसे अधिक मुहूर्त मई में 18 दिन शादी के लिए शुभ हैं।
यह जानकारी सेक्टर-30 के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और सुशील कौशल ने दी। उन्होंने बताया अक्तूबर और नवंबर में शादी का कोई मुहूर्त नहीं है। जबकि, मई में अधिक बजेगी शहनाई। वहीं, अक्तूबर और नवंबर में कोई मुहूर्त नहीं है।
यह तिथियां हैं शादियों के शुभ
जनवरी में 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 31 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं। फरवरी में 1, 3, 4, 5, 8, 10, 14, 15, 17, 18, 19, 22, 24, 25 और 26 तरीखें मंगलकारी।
मार्च में 2, 3, 4, 5 और 7 विवाह के लिए शुभ हैं। अप्रैल में 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23 और 24 विवाह के लिए शुभ हैं। मई में 1, 2, 3, 7, 8, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 29 और 30 विवाह के लिए शुभ हैं।
जून में 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 20, 21 और 22 विवाह के लिए शुभ हैं। जुलाई में 1, 2, 3, 4, 5, 6 और सात तारीख शुभ हैं। अगस्त में 9, 10, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 28, 29, 30 और 31 विवाह के लिए शुभ हैं।
सितंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 25, 26 और 28 विवाह के लिए शुभ हैं। जबकि, अक्तूबर और नवंबर में कोई मुहूर्त नहीं। दिसंबर में 2, 3, 5 और छह को शुभ मुहूर्त।
इन तारीखों में नहीं करे मंगल कार्य
- सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 14 मार्च से 14 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में होने के कारण विवाह कार्य एवं कोई भी शुभ कार्य नहीं होता।
-सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि 11 जुलाई से चार अगस्त तक बृहस्पति अस्त है। इसके कारण विवाह कार्य नहीं होंगे।
-जय श्री राम ज्योतिष केंद्र सेक्टर-15 के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र का कहना है कि 10 सितंबर से 24 सिंतबर तक श्राद (पितृपक्ष) है। इसमें विवाह और शुभ कार्य नहीं होते।
-बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार 2 अक्तूबर से 26 नवंबर तक शुक्र अस्त है। शुक्र अस्त में विवाह, गृह प्रवेश व अन्य शुभ कार्य नहीं होता है।
-सुशील कौशल ने बताया कि 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु राशि का सूर्य होने के कारण विवाह एवं शुभ कार्य नहीं होते।