फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मूहुर्त

Thu, 07 Aug 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व रविवार 10 अगस्त को मनाया जाएगा। सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 38 मिनट से चार बजकर 26 मिनट तक है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार बजे से छह बजे तक राहु काल रहेगा। इस वक्त राखी न ही बांधे तो उचित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये होगा शुभ मुहूर्त

बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि इस दिन सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर बाद दो बजकर नौ मिनट से लेकर तीन बजकर 49 मिनट तक है।

वहीं देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे के अनुसार इस शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन से भाई से प्यार बढ़ेगा और भाई दीर्घायु और ऐश्वर्यशाली होगा। रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र में हो रहा है।

इसका स्वामी चंद्रमा है। जैसे चंद्रमा शीतलता, प्यार और मन का कारक है उसी शुभ मुहूर्त में रक्षा बंधन का पर्व मनाने से भाई बहन के विचारों में शीतलता और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें