फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को सुविधा, रॉक गार्डन में बनाया जाएगा ऑडियो वीडियो रूम

Mon, 04 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रॉक गार्डेन - फोटो : file photo
विज्ञापन
रॉक गार्डन में पर्यटकों  एवं शहर के लोगों को ऑडियो वीडियो रूम बनाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को नेकचंद के बनाए रॉक गार्डन और शहर के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस पर जल्द ही काम शुरू  किया जाएगा।
विज्ञापन


 रॉक गार्डन निर्माता पद्मश्री नेकचंद के जन्मदिवस केदौरान यह घोषणा चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से की गई थी। इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन केगृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों के लिए ऑडियो वीडियो  रूम बनाया जाएगा।

जहां पर लोगाें को रॉक गार्डन निर्माता नेकचंद और रॉक गार्डन केबारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर आने वाले पर्यटकों को शहर केपर्यटन स्थल कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेक सहित अन्य  जानकारी मिलेगी। इससे रॉक गार्डन आने वाले पर्यटकों को सारी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


 वहीं बनाया जाएगा म्यूजियम
 रॉक गार्डन के अंदर नेकचंद का म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें नेकचंद की साइकिल सहित उनकी ओर से बनाए गई चीजें यहां पर रखी जाएगी। इसके साथ ही यहां पर डॉल म्यूजियम भी बनाया जाएगा। शहर केआने वाले पर्यटकों को इसका लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें