फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पसंदीदा ऑडी से जुड़ी कुछ खास बातें

Mon, 23 Jun 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क कच्ची हो या गड्ढों से भरी, ऑडी है तो नो टेंशन। कच्ची सड़क पर भी यह कार उसी मस्त अंदाज में बिना झटके खाए चलेगी, जैसी सड़कों पर चलती है।
विज्ञापन


ये सब अनुभव मिले आडी इंडिया की क्यू सीरीज थ्री, फाइव और सेवेन के ऑफ रोडिंग इवेंट ड्राइव क्यू में। यह दो दिवसीय इवेंट मोरनी हिल्स में गोल्डन ट्यूलिप रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। इस इवेंट में 200 के करीब ऑडी कस्टमर पहुंचे। यहां नौ ऑडी कारें डिसप्ले के लिए मौजूद थीं।

गोल्डन ट्यूलिप रिजॉर्ट के पास कच्ची सड़क पर कार चालकों ने ड्राइव का मजा लिया। इवेंट के दौरान तीन ग्रुप बनाए गए। इसमें हरेक ग्रुप में 30 ग्राहकों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


ऑडी के इंस्ट्रक्टर रोहिताज कुमार और सनी कुमार ने बताया कि इसकी टेक्नोलॉजी इतनी विकसित है कि यह 45 डिग्री के एंगल तक मुड़ सकती है।

इसलिए नहीं लगता झटका:
कच्ची सड़क पर ऑडी का मस्ताना अंदाज यूं ही नहीं है। इसके पीछे है क्वात्रो टेक्नोलॉजी। गड्ढे में जाने के बाद जैसे ही पहिया हवा में आता है वह फालतू नहीं घूमता।

सेंसर की मदद से टायर घूमना बंद कर देता है और गाड़ी जर्क नहीं मारती। यही नहीं, क्यू थ्री में इसका सस्पेंशन 190 एमएम और क्यू सेवेन में 250 एमएम तक होता है। इससे गड्ढों में झटका नहीं लगता।
विज्ञापन


यह कहना है अधिकारियों का
हमारी क्यू सीरीज की कारों की खूबी यही है कि यह हर प्रकार की सड़क पर चल सकती हैं। इस इवेंट का मकसद भी यही था कि हम ग्राहकों को नया एक्सपीरिएंस दे सकें।
दीपक जैन, डायरेक्टर, ऑडी चंडीगढ़

ऑडी क्यू सेवेन ऐसी गाड़ी है जो कच्ची सड़कों पर भी स्मूथ चलती है। आम कार और ऑडी में यही अंतर है।
सतनाम कौर, कस्टमर रिलेशन मैनेजर, ऑडी चंडीगढ़

क्या कहना है लोगों का
पहली बार ऑफ रोडिंग राइड की। इसका मजा ही अलग है।
सचिन जैन, कस्टमर

हमारे लिए ऑडी की यह ड्राइव अनूठी रही। यह कच्ची सड़कों पर भी मस्त चलती है।
दीपक चौधरी, कस्टमर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें