फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में फैलेगी हरियाली, लगाए जाएंगे एक लाख पौधे

Wed, 13 Jul 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान के लिए पौधे। - फोटो : अमर उजाला फाइल
विज्ञापन
वन विभाग ने जिले में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हुडा भी पंचकूला को हराभरा बनाने के लिए पांच हजार पौधे लगाएगा। हुडा का हॉर्टिकल्चर विंग इस काम में जुट गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारी हरदीप मलिक के अनुसार पंचकूला में एक साल में पांच हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इतने ही पौधे इस वर्ष लगाए जाएंगे। हुडा ये पौधे सड़कों के साथ ग्रीन बेल्ट डेवलप करने के लिए, पार्कों में लगाएगा। साथ ही घग्गर पार एक हर्बल पार्क तैयार किया गया है। हुडा घग्गर पार एरिया को ग्रीन कवर देकर बेहतर बनाएगा। वन विभाग ने एक लाख छायादार, इमारती व अन्य पौधे तैयार किए हैं। विभाग ने इसके लिए पौधों की विभिन्न प्रजातियां तैयार कराई हैं। विभाग मेडिसिनल प्लांट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। जिससे सभी को स्वास्थ्य लाभ हो।
विज्ञापन


विभाग का ध्यान मेडिसिनल प्लांट पर
2016-17 में स्टेटस स्कीम के तहत एक लाख छायाकार, इमारती पौधे तैयार किए हैं। 50 हजार पौधे सरकारी स्कूलों, सरकारी संस्थाओं व अन्य विभागों को मुफ्त दिए जाएंगे। 50 लाख पौधे किसानों को रियायती मूल्य एक रुपये प्रति पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे। वन विभाग मेडिसिनल प्लांट पर भी ध्यान दे रहा है। वहीं मोरनी में विश्वस्तरीय हर्बल वन तैयार करने की योजना है।

कोई भी एरिया नहीं छूटेगा
2016-17 में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मंडल मोरनी और पिंजौर में 1168.68 हेक्टेयर और 27.64 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण का लक्ष्य है। 410 हेक्टेयर वन मंडल अधिकारी, सामुदायिक वानिकी अंबाला द्वारा 1578.68 हेक्टेयर और 27.64 हेक्टेयर भूमि जो सड़कों व  रेलवे लाइनों के साथ लगती भूमि पर पौधारोपण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला का वन क्षेत्र
पंचकूला में वन क्षेत्र 38 हजार 214.54 हेक्टेयर
आरक्षित वन-8628.72 हेक्टेयर
सुरक्षित वन-24  हजार 449.57 हेक्टेयर
सड़कों के साथ वन-684.54 हेक्टेयर
रेलवे से लगते वन-125.56 हेक्टेयर
भूमि बांधों से लगते वन-7.94 हेक्टेयर
अवर्गीकृत वन-8.39 हेक्टेयर 
चार और पांच वन क्षेत्र-4309.82 हेक्टेयर 

कोट
हमारी कोशिश है कि जिले का ग्रीन कवर एरिया ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। इसके लिए वन विभाग ने योजना तैयार की है। 
डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी, पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें