फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बदलावः चंडीगढ़ में अब नए तरीके से होगी पार्किंग की नीलामी

Tue, 12 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पार्किंग की बोली अब नए तरीके से होगी। नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए कई लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, अब नगर निगम पेड पार्किंग की नीलामी ई टैंडरिंग द्वारा करेगा। ऐसे में दूसरे राज्यों के बड़े ठेकेदार और बड़ी कंपनियों को भी पेड पार्किंग चलाने का मौका मिला। अभी तक नगर निगम की ओर से ठेकेदारों को बुलाकर मैनुअल बोली द्वारा ही पेड पार्किंग अलाट की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार बार बार वहीं ठेकेदार ही सामने आते है जिस कारण पेड पार्किंग से ओवरचार्जिंग और अन्य खामियां दूर नहीं हो रही है। नगर निगम के अनुसार हाल ही में छह पेड पार्किंग को ठेकेदारों ने सरेंडर किया है। नगर निगम ने शुरूवात में इन छह पेड पार्किंग को ई टैंडरिंग द्वारा अलाट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पार्किंग विंग की सोमवार को कमिश्नर बी पुरुषार्था के साथ बैठक भी हुई।

जिन पेड पार्किंगों को ठेकेदार ने दो दिन पहले सरेंडर किया है उनमे सेक्टर-8 की जोन-1, सेक्टर-17 की साहिब सिंह, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्र-17 की बैंक स्केयर और सेक्टर-35 सी पेड पार्किंग शामिल है। सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग भी अगले माह ई बोली द्वारा ही अलाट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए ठेकेदारों ने किया सरेंडर
ठेकेदार नगर निगम पर दबाव बनना चाहते है ताकि पेड पार्किंग में वायलेंशन होने और खामियों के चालान की कार्रवाई न की जाए। यह छह ठेकेदारों ने भी उस समय पेड पार्किंग सरेंडर की जब नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने पूरे शहर की पेड पार्किंगों को चेक करके वायलेशन केचालान काटे। ज्वाइंट कमिश्नर ने सेक्टर-35 सी की पेड पार्किंग के ओवरचार्जिंग होने पर एसएसपी को ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी सिफारिश की है।

कोई अनुभव नहीं कोई ठेका खारिज करने की पावर नहीं
अभी जो प्रक्रिया पेड पार्किंग को अलाट करने के लिए अपनाई जाती है उसकी शर्तो में कई खामियां नहीं है। इसमे ठेकेदार का न तो कोई अनुभव तय है और न ही बार बार वायलेंशन होने पर नगर निगम के पार्किंग विंग के पास ठेका खारिज करने की कोई पावर नहीं है।

मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका भी अगले माह हो जाएगा समाप्त
इस समय सेक्टर-17 की जो पेड पार्किंग चल रही है वह भी नगर निगम ने माक कंपनी को तीन माह के लिए चलाने के लिए दी हुई है जिसका ठेका अगले माह की 10 तारीख को समाप्त हो रहा है। नगर निगम की ओर से इसका ठेका एक माह का 6 लाख 20 हजार रुपये में दिया हुआ है लेकिन कमाई सिर्फ डेढ़ लाख ही हो रही है। ऐसे में नगर निगम की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका भी अब ई टैंडरिंग द्वार ही अलाट किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें