फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान, कार बाजार की तर्ज पर स्कूटर बाजार भी होगा नीलाम

Wed, 06 Apr 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गाड़ी नंबर की नीलामी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अब कार बाजार की तरह स्कूटर बाजार की भी नीलामी होगी। इसके साथ ही सेक्टर-22 में लगने वाले स्कूटर बाजार को समाप्त कर दिया जाएगा। सिर्फ एक ही जगह सेक्टर-41 में ही स्कूटर बाजार लगेगा। अभी तक यहां पर डीलर्स की 450 रुपये की परची काटकर स्कूटर बाजार लगाने की मंजूरी दी जाती रही है।
विज्ञापन


यह भी कार बाजार की तरह रविवार को ही लगता है। नगर निगम ने 4 माह पहले ही कार बाजार डीलर की प्रति रविवार परची काटने की बजाय इसकी नीलामी करवाई है। नगर निगम ने कार बाजार की 60 साइटस की नीलामी करवाई थी। हर डीलर्स से नगर निगम को साल का ढ़ाई से पांच लाख रुपये तक की कमाई हुई है इसी तर्ज पर अब नगर निगम कार बाजार को भी नीलाम करना चाहता है।

इस संबंध में मंगलवार को अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमे यह निर्णय लिया गया। स्कूटर बाजार के लिए पॉलिसी बनाने का भी निर्णय लिया गया है। स्कूटर बाजार की हर साइट को नीलाम करने का निर्णय अब वित्त एवं अनुबंध कमेटी में लिया जाएगा। अधिकारी इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए इसे इस माह होने वाली अनुबंध कमेटी की बैठक में लेकर आएंगे।
विज्ञापन


संडे कार बाजार हल्लोमाजरा में होगा शिफ्ट
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने हल्लोमाजरा में कार बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। हल्लोमाजरा में कार बाजार बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अगले माह कार बाजार हल्लोमाजरा में लगना शुरू हो जाएगा। इस समय सेक्टर-7 मध्य मार्ग पर कार बाजार लगता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें