फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीसीटीवी में हमलावर की पहचान, 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी में बाइक टकराने के विवाद में तरुण त्यागी पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपी पंचकूला निवासी एड्डी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर उसकी पहचान हुई है। हालांकि, वारदात के 18 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

घटना 3 नवंबर की है। आरोप है कि बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में आरोपी ने तरुण के बाएं कान पर जोरदार थप्पड़ मारा और फिर हेलमेट से सिर पर तीन-चार वार किए। हमले में उसके बाएं कान का पर्दा फट गया और सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। पीड़ित ने उसी दिन बापूधाम चौकी में शिकायत देकर मेडिकल करवाया था लेकिन पुलिस ने 18 नवंबर को एफआईआर दर्ज की।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान पंचकूला निवासी एड्डी के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें