फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाबी अदाकार अमन धालीवाल पर अमेरिका में चाकू से हमला, खुद ही हमलावर को किया काबू

Thu, 16 Mar 2023 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

अमन के पिता मास्टर मिट्ठू सिंह ने मानसा में बताया कि अमन पर जिम में कसरत करते समय हमला किया गया। मास्टर मिट्ठू सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हैं और अकाली दल के नेता हैं।
विज्ञापन
एक्टर अमन धालीवाल पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अमन धालीवाल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुधवार सुबह जानलेवा हमला हो गया। इसमें वह गंभीर रूप में जख्मी हो गए। धालीवाल की हमलावर के साथ हाथापाई भी हुई। हालांकि उन्होंने खुद ही उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अभी अमन स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालात ठीक है। हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


अमन धालीवाल मानसा के रहने वाले हैं। उनके पिता मिट्ठू सिंह काहने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों अमन अमेरिका में होम सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं। बुधवार सुबह जब वह जिम गए थे तो गाड़ी से उतरते समय एक अमेरिकी नागरिक ने नुकीले हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने अमन पर तीन वार किए। वह हुड वाली जैकेट पहने था और गुस्से में चिल्ला रहा था। इस दौरान अमन भी अपने बचाव में हमलावर से भिड़ गए और उसे पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हमले में उनके कंधे, छाती और गर्दन पर गहरे जख्म हो गए, जिस कारण उन्हें टांके लगाने पड़े। 

यह भी पढ़ें: Kotakpura Firing: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर, सुखबीर बादल को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन




बिग ब्रदर फिल्म से शुरू किया था करियर
अमन धालीवाल ने पंजाबी, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है। उन्होंने सनी देओल और प्रियंका चोपड़ा के साथ 2007 की फिल्म बिग ब्रदर से करियर की शुरुआत की थी। आशुतोष गोवारिकर की जोधा अकबर में उन्होंने राजकुमार रतन सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी थे। जट्ट बॉयज, पुत्त जट्टां दे समेत कई पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। कई टीवी धारावाहिकों में भी उन्होंने काम किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें