फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनालाः चुनावी रंजिश में अस्पताल में गुंडागर्दी, इमरजेंसी में घुसकर जमकर तोड़फोड़

Sun, 26 May 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सरपंच के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव गुलाब छन्ना सिंह वाला के दो गुटों में टकराव हो गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद सिविल अस्पताल तपा की इमरजेंसी में शनिवार को एक गुट ने फिर दूसरे गुट पर राड और तलवारों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन


दोनों गुटों में चल रहे टकराव को रोकने में एक एंबुलेंस चालक व एक कैंटीन मालिक भी चपेट में आ गए। अस्पताल के इमरजेंसी गेट में तोड़फोड़ की गई जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

घायल सुखजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और अमरजीत सिंह पुत्र टहल सिंह ने बताया कि दूसरा पक्ष उनके साथ सरपंच के चुनाव के समय से रंजिश रखता था। उन्होंने दूसरे उम्मीदवार का साथ दिया। इस कारण पहले भी उनका गांव में झगड़ा चल रहा है। 
विज्ञापन


दोनों गुटों पर पहले भी थाना भदौड़ में मामला दर्ज हो चुका है लेकिन शनिवार को फिर दूसरे पक्ष ने गांव में उनके ऊपर कातिलाना हमला कर दिया। बचाव के लिए आए उनके पिता को भी चोट लगीं। 

हमले में घायल होने के बाद जब वह सिविल अस्पताल तपा पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने इमरजेंसी में पहुंचकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। थाना तपा के प्रभारी जनपाल सिंह ने कहा कि दोनों गुटों में पहले ही रंजिश चल रही थी। अस्पताल की तोड़फोड़ संबंधी जो एसएमओ लिखकर भेजेंगे उनकी शिकायत मुताबिक मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें