फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास तीन युवकों ने रंजिश के चलते गंगाराम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे जीएमएसएच 16 में भर्ती कराया गया। घायल के बयान पर सेक्टर 11 की थाना पुलिस ने आरोपी सन्नी, विकास और बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गंगाराम ने बताया कि वह सेक्टर 11 स्थित है कॉलेज में कैंटीन चलाता है। सन्नी नामक युवक उसे अपने घर से सेक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड तक लेकर गया। वहां उसने अपने अन्य साथी विकास और बिल्ला के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वहां बुरी तरह घायल हो गया। बेहोशी के हालत में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवकों ने गंगाराम पर रंजिश के चलते हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें