रंजिश के चलते रामदरबार में तीन युवकों ने एक घर में घुसकर एक युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को जीएमसी 32 में दाखिल करवाया गया है। घायल की पहचाल संदीप के रूप में हुई।
शिकायतकर्ता कुसुम ने बताया कि उसके बेटे संदीप पर हमला रामदरबार के गौरा, रवि और रॉकी ने किया है। हमले के दौरान उसके घर का सारा सामान टूट गया है, जबकि उसके बेटे के हाथ और सिर में गंभीर चोटों के निशान है।
सेक्टर 31 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।