फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी आने के बाद कैशलैस हुए 90 फीसदी ATM, मायूस होकर लौटे लोग

Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पिछले दो दिन से शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेश हैं। रविवार सुबह तो शहर के चंद एटीएम में पैसा निकला, लेकिन शाम तक लगभग सभी एटीएम खाली पड़े थे। वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार लोगों की सैलरी आने के बाद से यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर के कई बैंकों के एटीएम से पैसा तो निकला, लेकिन सिर्फ 2 हजार के नोट निकले। वहीं शाम तक कई एटीएम यहां भी खाली हो गए। रविवार को स्थिति और खराब हो गई।

शहर के अधिकतर जगहों के एटीएम खाली हो गए। सेक्टर-17 बैंक स्क्वॉयर, सेक्टर-29, 30, 22, 37, 35, 42, 43 के अलावा पेरी-फेरी वाले इलाकों जैसे धनास, डड्डूमाजरा, खुड्डा लाहौरा, रामदरबार के एटीएम रविवार को खाली रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई जगह खाली पाए गए सभी एटीएम

- फोटो : File Photo
वहीं सरकारी अस्पतालों सेक्टर-16 और 32 के अलावा पीजीआई में मौजूद एटीएम भी खाली मिले। ऐसे में वहां सैकड़ों मरीजों के साथ आए लोगों को भी परेशानी हुई। सेक्टर-35 स्थित होटलों में ठहरे बाहर से घूमने आए पर्यटकों को भी कैश के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया।

दिल्ली से परिवार समेत शिमला के लिए निकले नरेंद्र जैन के अनुसार वह रास्ता बंद होने के कारण यहां रात ठहर गए थे। सुबह कैश की जरूरत महसूस हुई तो दो घंटे ऐसा एटीएम तलाशने में लग गए जहां कैश हो, लेकिन सभी एटीएम खाली मिले।

वहीं एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी के बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में कैश के लिए एजेंसियां हायर की जाती है। यह जिम्मेदारी उनकी है। वहीं अगर ऐसी परेशानी है तो सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें