फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश की किल्लत, छोटे दुकानदारों ने रखी स्वाइप मशीन 

Thu, 01 Dec 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
swipe machine
विज्ञापन
सैलरी डे होने के कारण वीरवार को बैंकों में लोगों की खासी बहुत लगी रही। अधिकतर एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान हुए। कर्मियों को अपनी तनख्वाह के लिए कई घंटे तक बैंकों में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके अलावा बहुत से दुकानदारों ने छुट्टे की किल्लत के कारण स्वाइप मशीन दुकान पर रख ली है। यही नहीं पे-वर्ल्ड ने भी अपने डीलरों को स्वाइप मशीन देना शुरू कर दिया है ताकि ग्राहक स्वाइप मशीन में अपना क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर मोबाइल व डिश रिचार्ज कर सकें।

जलालाबाद में भी वीरवार को एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोग बहुत परेशान रहे। लोग एटीएम के आगे कई घंटे खड़े रहे कि कैश पड़ने पर पैसे निकाल सकें। 

छावनी के दुकानदार राजिंदर कुमार ने बताया कि उसकी करियाने की दुकान है। उसने नोटबंदी के चलते अपनी दुकान पर स्वाइप मशीन रखी ली है ताकि जिन ग्राहकों के पास क्रेडिट कार्ड है वो कार्ड के जरिये राशन खरीद सकें।
विज्ञापन


उधर, पे-वर्ल्ड के डीलर हैप्पी ने बताया कि नोटबंदी के कारण कंपनी ने अपने डीलरों को स्वाइप मशीन देना शुरू कर दिया है ताकि ग्राहक अपने मोबाइल व डिश रिचार्ज आसानी से कर सकें। मशीन की कीमत 4200 रुपये है और डीलर को प्रतिमाह मशीन का 250 रुपये रेंट देना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें